खेलते वक्त धक्का देने से बच्ची हुई बेहोश तो चाची ने दो दिन घर में छुपा कर रखा, तीसरे दिन शव फेंक दिया खेत में, किशनगंज में...

किशनगंज: किशनगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक चाची ने अपनी ही भतीजी की हत्या कर दी। चाची ने भतीजी की हत्या के बाद शव को दो दिनों तक घर में रखा फिर एक खेत में फेंक दी जिसे पुलिस ने शनिवार को बरामद किया था। अब पुलिस ने कातिल चाची को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला किशनगंज के दिघलबैंक थाना क्षेत्र के दुर्गापुर की है। मामले की जानकारी देते हुए जिले के एसपी संतोष कुमार ने मंगलवार को बताया कि शनिवार को मक्के के खेत से बरामद शव मामले की छानबीन करते हुए आरोपी चाची को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है।

दो दिन घर में ही रखा शव

एसपी संतोष कुमार ने बताया कि बीते शनिवार को तीन दिन से लापता एक बच्ची का शव बरामद किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे और एक टीम गठित कर छानबीन शुरू कर दी गई। इस दौरान परिजनों से भी पूछताछ की गई और पूरे मामले की जानकारी की गई। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतिका बच्ची की चाची लगातार इधर उधर की बंटवाकर रही थी जिसके बाद शक हुआ और फिर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि बच्ची को खेलते वक्त पीछे से धक्का दिया था जिसके बाद वह मुंह के बल गिर कर बेहोश हो गई थी। इसके बाद मैने उसे दो दिन तक घर में छुपा कर रखा था और तीसरे दिन शव को मक्के के खेत में फेंक दिया जो पुलिस ने बरामद किया है। बच्ची की हत्या की आरोपी चाची के स्वीकारोक्ति के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और फिर जेल भेज कर मामले की छानबीन में जुट गई।

किशनगंज से मृणाल गोस्वामी की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment