घर में घुस कर अपराधियों ने की सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
- by Manjesh Kumar
- 13-May-2026
- Views
पूर्णिया: सोमवार की देर रात पूर्णिया में बदमाशों ने एक किसान के घर में घुस कर गोली मारकर हत्या कर दी। किसान की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया जबकि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि जब अपराधियों ने किसान की हत्या की उस वक्त वह अपनी पत्नी के साथ घर में सो रहे थे। घटना पूर्णिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत के पंडित बासा वार्ड संख्या 4 की है जहां सोमवार की देर रात अपराधियों ने किसान लूरी मंडल के घर में घुस कर गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों से भी पुलिस ने पूछताछ की। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने थाने में आवेदन दिया है और फिर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
मामले को लेकर मृतक के पुत्र ने बताया कि मेरे पिता घर के बाहर सोए थे। इस दौरान किसी अज्ञात ने गोली मार दी। उन्होंने कहा कि किसी से कोई रंजिश नहीं थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।


Post a comment