कटिहार : सोये में विवाहिता की गोली मारकर हत्या
- by Raushan Pratyek Media
- 18-Feb-2026
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
सोये में विवाहिता की गोली मारकर हत्या. हथियार छोड़ फरार हुए अपराधी . पति की जान बची . सभी अपराधी नकाबपोश थे. शव को पोस्टमार्टम में भेजा. घटना सोमवार रात्री एक बजे की बताई जाती है . लोगों ने घटना को दुःखद बताया
कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत सेमापुर थाना के मोहनाचांदपुर पंचायत के कवैया में घर में सोये पति पत्नी के बीच पहुंचे अपराधी ने पत्नी सरीफा खातून की कनपटी मै गोली मार कर दी हत्या .जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. हत्या कांड की सूचना सेमापुर पुलिस को दी गई . घटना स्थल पर एसडीपीओ सदर टू रंजन कुमार सिंह , थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार दलबल पहुंचकर घटना की जाँच शुरू की . पुलिस ने घटना स्थल पर पड़े हथियार एवं गोली का खोखा को जप्त कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेजा . प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनाचांदपुर के कवैया गाँव वार्ड - 4 निवासी स्व० इसराफिल की पुत्री सरीफा खातुन उम्र 28 वर्ष का निकाह झरकाहा निवासी अकमल हुसैन के पुत्र के साथ हुआ था . एक हीं कमरे मै दोनो पति पत्नी सोये थे कि सोमवार की मध्यरात्री सुसुप्ता अवस्था में आये नकाबपोश ने पत्नी सरीफा खातुन की कनपटी में गोली मार दी जबकि गोली की आवाज पर पति एहतेशाम की नींद खुली तो वह नकाबपोश को देख उठना चाहा कि मसहरी में फंसकर नीचे गिर गया . पति एहतेशाम ने बताया कि साली की शादी सिमराहा मै हुई थी जिनको को लेकर मामला चल रहा है अपराधी मुझे हीं मारने आया था जो अंधेरे में पत्नी को मार दिया . मृतका का पति ने बताया कि घर झरकाहा में काम चल रहा था इस कारण पत्नी को उसके मायके कवैया गाँव में भेज दिया था . पत्नी के बुलाने पर ससुराल कवैया गया था जहाँ यह घटना घटी . घटना की सुचना सेमापुर पुलिस को दी . पुलिस ने मौके पर जांच शुरू की . एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर घटना की जानकारी ली अनुसंधान जारी है . थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से एक देशी पिस्टल एवं एक खोखा बरामद किया गया . मृतका के चार बच्चे है जिसमें तीन पुत्र एक पुत्री का भरण पोषण का सवाल है . कांग्रेस नेता तौकीर आलम ने घटना को दुखद बताया . ग्रामीणों ने घटना की निंदा की . पूरा गाँव शोकाकुल हो गया . जबकि कमरे के बाहर बरामदे में भी घर के लोग सोये थे . गाँव में शोक की लहर दौड़ गई .


Post a comment