कटिहार : 20 फरवरी को जदयु प्रखंड अध्यक्ष पद का गाँधी भवन में होगा चुनाव - चुनाव प्रभारी अरुण चौधरी
- by Raushan Pratyek Media
- 19-Feb-2026
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिला के श्रीगाँधी स्मृति भवन में प्रदेश जदयु नेतृत्व के निदेश के आलोक में प्रखंड जदयु चुनाव प्रभारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाह के निदेश पर बरारी प्रखंड जदयु अध्यक्ष पद हेतु 20 फरवरी दिन शुक्रवार को दिन के ग्यारह बजे से श्री गाँधी स्मृति भवन गुरुबाजार के बैठक प्रशाल में चुनाव कराया जाना है . प्रखंड स्तर के सभी जदयु क्रियाशील सदस्यों को निर्धारित समय पर चुनाव स्थल गाँधी स्मृति भवन गुरुबाजार में पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया में संवैधानिक तौर पर भाग लेना है . जदयु चुनाव प्रभारी चौधरी ने बताया कि शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर सारी तैयारी कर ली गई है . प्रखंड के जदयु क्रियाशील सदस्य निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की . संगठनात्मक मजबूती को लेकर समयानुसार प्रदेश जदयु कार्यालय के दिशा निदेश पर प्रखंड जदयु अध्यक्ष पद का चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने की अपील की . वर्तमान प्रखंड जदयु अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने भी सभी से प्रखंड चुनाव प्रभारी के निदेशानुसार 20 फरवरी को गाँधी स्मृति भवन गुरुबाजार में आने की बात कही .


Post a comment