बेगुसराय में जम्मू कश्मीर की लड़की अपने ससुराल में जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास की



*प्रशान्त कुमार*

*ब्यूरो चीफ बेगूसराय*


बेगुसराय में शादी के सात माह बाद वर पक्ष वालों ने वधु को घर में बहु बनाकर स्वीकार नहीं करने व उसके साथ बराबर प्रताड़ित करने के मामले से तंग आकर बहु ने शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सहुरी निवासी लालो सिंह जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में मजदूरी करने के लिए पिछले वर्ष गया था। मजदूरी करने के दौरान ही श्रीनगर की रहने वाली हुमैरा खान से मुलाकात हुई। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। अंत में मई 2022 में हुमैरा खान ने मुस्लिम धर्म में परिवर्तन कर अपना नाम बदलकर अंजली सिंह रख लिया था।उसके बाद लालो सिंह ने हिंदू धर्म रीति रिवाज के अनुसार अंजली सिंह के साथ सात फेरे ले लिया। सात माह बाद अंजली को सहुरी में रखने के बाद लालो सिंह ने एक दिन उसे जम्मू कश्मीर में छोड़कर घर वापस लौट आया।अब वर पक्ष वालों व लालो सिंह भी उससे दूरी बनाना चाहता है।वह अंजली को अब अपनाने को तैयार नहीं है। इसकी जानकारी अंजली को मिलने व वह अपने प्यार को पाने के लिए जम्मू कश्मीर से शनिवार को सहुरी स्थित अपने ससुराल लौट आयी। जब वह ससुराल पहुंची तो लालो सिंह ने उसे स्वीकारने से इनकार कर दिया। यहां तक की ग्रामीणों ने अपनी दबी जुबान से बताया कि लालो सिंह व उसके परिजनों ने पीड़ित अंजली सिंह के साथ घर पर मारपीट की  घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना से प्रताड़ित अंजली ने आज जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आत्महत्या करने की सूचना पाकर स्थानीय लोगों की भीड़ उसके घर पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए अंजली सिंह को बाइक पर बैठाकर इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी ले गए। उसकी स्थिति बिगड़ते देख स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में घटना की जानकारी मिली है। पुलिस हरेक पहलुओं पर जांच कर रही है।

  

Related Articles

Post a comment