बिहार ही नहीं दूसरे राज्य की महिलाओं को भी राह दिखा रही जीविका दीदी, झारखंड की टीम ने मुजफ्फरपुर में...

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में जिला प्रशासन और उद्योग विभाग के सहयोग से जीविका की महिलाओं ने बैग कलस्टर के रूप में जो नजीर खड़ा की है इसकी बानगी अब पड़ोसी राज्य झारखंड के रामगढ़ जिले में देखने को मिलेगी। इसके लिए झारखंड सरकार की तीन सदस्यों की एक टीम मुजफ्फरपुर में दो दिवसीय दौरे पर पहुंची है। इससे पहले करीब 6 महीने पूर्व रामगढ़ के नेतृत्व में झारखंड आजीविका मिशन की टीम बैग कलस्टर में भ्रमण करने पहुंची थी।

टीम का नेतृत्व कर रही रामगढ़ जिला कार्यक्रम प्रबंधक रीता सिंह ने बताया कि जीविका कि महिलाओं ने जिस तरह से राज्य सरकार की योजनाओं से समन्वय स्थापित कर आत्मनिर्भर बन रही है, इसी को देखते हुए झारखंड के रामगढ़ में भी बैग कंपनी निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। टीम के सदस्यों ने बैग क्लस्टर में बैग की पैकेजिंग, कटिंग, मार्केटिंग और बैग निर्माण से जुड़ी समस्त बारीकियों पर जानकारियां इकट्ठा की। इसके बाद जीविका द्वारा संचालित  सदर अस्पताल में दीदी की रसोई में मरीजों को दी जाने वाली सेवा और कैंटीन सेवा के बारे में जानकारी ली और दीदियों के हाथों से तैयार स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।

वहीं अस्पताल में आने वाले मरीजों के सुविधा के लिए जीविका हेल्थ हेल्प डेस्क में कार्य करने वाली जीविका दीदी से भी बातचीत कि और मरीजों क़ो दी जाने वाली सुविधा के बारे में जानकारी ली। टीम के सदस्य ऋषि राज और अजय कुमार ने बताया कि जीविका द्वारा हर क्षेत्र में बेहतरीन काम किया जा रहा है। झारखंड में भी इस तरह की कवायत अब शुरू की जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ लेते हुए आजीविका दीदियों को इससे जोड़ा जाए। इस दौरान जीविका डीपीएम अनीशा ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए जीविका द्वारा जिले में चलाए जा रहे हैं तमाम प्रमुख गतिविधियों से रूबरू कराया।

डीपीएम ने कहा कि जीविका जिलाधिकारी के नेतृत्व में शानदार काम कर रही है। सभी सरकारी योजनाओं के समन्वयन में ऊप विकास आयुक्त के साथ ही डीआरडीए निदेशक का भी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहा हैं तभी जीविका से जुड़ी महिलाएं आज सर्वांगीण  विकास कर रही हैं। इस दौरान रोशन कुमार, आनंद कुमार, सोनी कुमारी उपस्थित रहें।

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment