जीविका का 20 साल पूरा, शेखपुरा में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, जीविका दीदियों ने मनाया जश्न
- by Manjesh Kumar
- 02-Oct-2026
- Views
शेखपुरा: बिहार में जीविका के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शेखपुरा शहर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों जीविका दीदियों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी से आयोजन स्थल उत्सवी माहौल में नजर आया। समारोह में समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता, शेखपुरा विधायक रणधीर सोनी, बरबीघा विधायक पुष्पंजय कुमार, एमएलसी ललन कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। अतिथियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने जीविका के दो दशक के सफर और ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में इसकी भूमिका पर चर्चा की। जीविका दीदियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए संस्था से जुड़ने के बाद आए बदलावों को भी बताया। समारोह में महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। आयोजन के माध्यम से महिला सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता के प्रयासों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।


Post a comment