हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने पूरण देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

प्रत्येक न्यूज पूर्णियां 

पटना हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति पूर्णेन्दु सिंह दो दिन के पूर्णियां दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान पहले दिन जहां व्यवहार न्यायालय पूर्णियां का निरीक्षण किया वहीं बायसी और धमदाहा में भी कोर्ट का जायजा लिया। अपने प्रवास के दूसरे दिन सुबह मां पूरण देवी मंदिर और सिटी काली मंदिर में न्यायाधीश पूर्णेन्दु सिंह ने पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। मंदिर के मुख्य पुजारी ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा संपन्न करवाया। पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ न्यायमूर्ति ने माता की आराधना कर सुख शांति की कामना की। इस मौके पर डीएम सुहर्ष भगत ने न्यायाधीश पूर्णेन्दु सिंह को सिटी सौरा नदी के विकास और वहां किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य के बारे में जानकारी दी। न्यायाधीश पूर्णेन्दु सिंह ने कहा कि मंदिर में पूजा करने से आत्मीय शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि यहां के मंदिर की एक अलग पहचान है।

  

Related Articles

Post a comment