पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे रोज हुआ हवन यज्ञ।


 

रक्सौल- गायत्री शक्तिपीठ रक्सौल द्वारा 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित पांच दिवसीय 51कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे रोज हवन यज्ञ हुआ।रेलवे कॉलोनी में आयोजित महायज्ञ के दूसरे रोज वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ प्रारंभ हुआ। इस हवन यज्ञ में शहर के दर्जनों गण्यमान्य यजमान उपस्थित होकर विधि पूर्वक हवन पूजन किया। हवन पूजन के बाद शांतिकुंज हरिद्वार से आए राजकुमार भृगु,रमाशंकर सिंह, सुनील बंशीधर ने उपस्थित जनसमूह को प्रवचन देते हुए कहा कि मानव जीवन में जन्म लेनेवाले सभी मनुष्यों को गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए और दीक्षा भी लेना आवश्यक है।ईश्वर के सेवा में भी मानव का समय लगना चाहिए।गायत्री मंत्र के जाप से शरीर में ऊर्जा भी मिलता है नकारात्मक ऊर्जा का नास होता है। महायज्ञ के 

तीसरे रोज सामुहिक जाप ध्यान,प्रज्ञायोग व्यायनम,देवपुजन के बाद गायत्री महायज्ञ, कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।चौथे रोज सुबह 6 बजे से सामुहिक जाप, ध्यान, प्रज्ञायोग, व्यायाम,सुबह 8 बजे गायत्री महायज्ञ तथा संध्या 5 बजे से संगीत प्रवचन।पांचवे रोज सुबह जप तप, ध्यान, प्रज्ञायोग, व्यायाम सुबह 8 बजे से विभिन्न संस्कार और गायत्री महायज्ञ, संध्या 5 बजे से संगीत प्रवचन एवं दीप महायज्ञ तथा पांचवें व अंतिम रोज सुबह जप, ध्यान, प्रज्ञायोग, व्यायाम।इसकी जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी ध्रुव प्रसाद श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि। इस महायज्ञ मे चैंबर ऑफ़ कमर्स के उपाध्यक्ष ध्रुवनारण श्रीवास्तव उर्फ बड़ाबाबू,छोटेलाल प्रसाद,बिनोद कुमार गुप्ता,राजेश्वर प्रसाद,  प्रो ब्रजनंदन प्रसाद,डा रघुनाथ प्रसाद सहित अनेक लोग सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment