समस्तीपुर में स्कूल जा रही छात्रा की रास्ते में गोली मार कर हत्या, पिता ने कहा एक युवक ने दी थी धमकी
- by Manjesh Kumar
- 20-Jul-2026
- Views
समस्तीपुर: बड़ी खबर समस्तीपुर से है जहां बेखौफ बदमाश ने सरेआम एक छात्रा की गोली मार कर हत्या कर दी। सरेआम बीच सड़क छात्रा की हत्या की घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। घटना समस्तीपुर के वैनी थाना क्षेत्र के केजिया गांव की है। बताया जा रहा है कि केजिया वार्ड संख्या 14 निवासी उमेश ठाकुर की बेटी सोनम कुमारी अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी इसी दौरान बाइक सवार बदमाश ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे गोली लगने के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर से कुछ दूरी पर ही बदमाश ने छात्रा को गोली मारी और फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके से चार खोखा बरामद किया है।
दिनदहाड़े हुई इस हत्या से गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही वैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। मृतिका के पिता ने बताया कि घटना से एक दिन पहले उनकी बेटी ने घर में बताया था कि एक युवक उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है पिता के अनुसार युवक ने कथित तौर पर कहा था कि अगर शादी नहीं की तो गोली मार देगा। पुलिस अब इस जानकारी को भी जांच का हिस्सा बनाकर मामले की पड़ताल कर रही है। सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Post a comment