गैस पाइपलाइन ब्लास्ट हादसे में घायलों से अस्पताल में मिले एलसीडी के प्रतिनिधि: दोषियों पर कारवाई...
- by Manjesh Kumar
- 02-Nov-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: सोमवार को सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही - डुमरी मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गय। जहा सड़क किनारे नाला निर्माण के दौरान पीएनजी गैस पाइपलाइन फट गया, जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई। गैस पाइपलाइन फटने से जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में एक की मौत जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को एसकेएमसीएच और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही लोक चेतना दल का प्रतिनिधिमंडल घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे और दोषियों के खिलाफ अभिलंब कार्रवाई की मांग की।
बता दें की इस हादसे में अबतक एक की मौत जबकि कुछ लोग घायल हो गए। लोक चेतना दल में पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की साथ ही दल के प्रतिनिधिमंडल इलाजरत लोगों से मिलकर उनको जल्द स्वस्थ होने की कामना तथा पीड़ित परिवार को अभिलंब मुआवजा देने की मांग के साथ ही दोषी के खिलाफ अभिलंब कार्रवाई की मांग की। अन्यथा दल ने आंदोलन की भी चेतावनी दी। बताया गया की इस घटना में लोक चेतना दल के प्रदेश संगठन सचिव धनवंती देवी उक्त घटना में घायल हो गई है जो सदर अस्पताल में भर्ती है।


Post a comment