मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट, 3 किलोमीटर तक सुनी गई धमाके की आवाज
- by Manjesh Kumar
- 02-Nov-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है. शहर में नाला निर्माण के दौरान गैस पाइप लाइन फटने से धमाका हो गया. ब्लास्ट के चलते इलाके में अफरातफरी मच गई. लोग इधर उधर भागने लगे. हादसे में कितने लोग जख्मी हुए हैं इसकी सूचना अभी तक नहीं मिली है. जानकारी के अनुसार घटना सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही चौक के डुमरी रोड की है. वही घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है.
स्थानीय लोगो की माने तो धमाका इतना तेज था कि कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी है. धमाके का असर आसपास के मकानों पर भी पड़ा है. अचानक हुए इस हादसे से लोगों में दहशत फैल गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति की मौत की सूचना है. वहीं, कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. हालांकि, घायलों की सही संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. इधर घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. टीम हालात को काबू करने में जुटी है. राहत और बचाव से जुड़ी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पाइपलाइन किस कंपनी की थी और उसे कितना नुकसान पहुंचा है.
रुपेश की रिपोर्ट


Post a comment