आस्था का महापर्व छठ पर स्कूली बच्चों की मोहक प्रस्तुति, पुरस्कार से किए गए प्रोत्साहित
- by Manjesh Kumar
- 01-Nov-2026
- Views
कटिहार: कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बड़ी भैसदीरा परिसर में छठ पर्व के गीतों पर आधारित गीति-नाट्य की प्रस्तुति विद्यालय की छात्राओं ने बड़े ही आकर्षक और रोचक ढंग से कर विद्यालय के बच्चों, छात्र -छात्राओं, उपस्थित ग्रामीणों एवं शिक्षक -शिक्षिकाओं का मन मोह लिया। छठ व्रत के झांकी की प्रस्तुति बहुत ही जीवंत रही। लोकगायिका पद्मश्री शारदा सिन्हा के गीत - करेलिया के पात पर उगेलन सुरुज देव झांके -झुके....... पर आधारित झांकी को नदी के किनारे का दृश्य, केला के पेड़ों, पूजा सामग्री से भरे हुए बांस के सूप सहित बिल्कुल वास्तविक स्वरूप प्रदान करते हुए दिखाया गया।
माध्यमिक विद्यालय के कर्तव्यनिष्ठ, ऊर्जावान प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में तथा शिक्षक सिकन्दर वो शारीरिक शिक्षक प्रवेश पंडित के निर्देशन में छात्राएं - नियाशा कुमारी, रीता कुमारी, छोटी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, प्रिया कुमारी, रेणु कुमारी, सुप्रिया, लक्ष्मी पंडित, मुस्कान कुमारी, माधुरी प्रिया, शिवानी कुमारी, नंदिनी कुमारी, अंशुप्रिया, धन्नू प्रिया, मानवी कुमारी, काजल कुमारी ने आकर्षक नृत्य और अभिनय की प्रस्तुति दी। इस गीति -नाट्य के माध्यम से छात्र -छात्राओं ने आपसी भाईचारा, साम्प्रदायिक सौहार्द का भी संदेश दिया। कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभा रहे उपस्थित शिक्षक थे।
उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी काजल सहगल, शिक्षक मनोज कुमार सिंह, अनिल कुमार चौधरी, चन्दन कुमार, हरि प्रसाद यादव, आचार्य किशोर कुमार दास, जाफ़र हुसैन, असलम अंसारी, एहतेशाम आलम, सिंहेश्वर पंडित, चेतन आनंद, श्याम ऋषि, अनिता रानी, रेखा कुमारी, सरिता, रूबी शबनम रहीं। प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र सिंह जी की सराहनीय भूमिका रही। विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य -सरिता कौर, रूली देवी, सोनी देवी, पार्वती देवी, मंजित कौर इत्यादि मौजूद रहे।


Post a comment