सेमापुर मदरसा के हेड मोलवी अब्दुल हक की सेवानिवृति पर भावपूर्ण विदाई, छात्र छात्राओं ने चरण स्पर्श कर विदा किया

कटिहार: कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत मदरसा इस्लाहिया सेमापुर के हेड मोलवी मो अब्दुल हक की सेवानिवृत्ति पर डॉ मो रहमातुल्ला सल्फी की अध्यक्षता में आयोजित सेवानिवृत विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में अतिथि डॉ आरिफ अहमद, फतहगीर आलम, मास्टर असद अफरोज, नजरूल हक, डॉ नजीर, शाहगूल वाज, प्रभारी हेड मोलवी नजीर हुसैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मो अब्दुल हक ने मदरसा के बच्चों की इतनी अच्छी तालिम दी है जो भुलाया नही जा सकता। इनकी कार्यशैली से मदरसा में व्यवस्था परिवर्तन हुआ है। शिक्षक एवं बच्चों के बीच का संबंध अविभावक एवं मित्र जैसा रहा।

पठन पाठन की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ। बच्चे जो नही पढ़ना चाहते है उनमें भी शिक्षा का संचार किया। वक्ताओं ने सेवानिवृत प्रिंसिपल को कहा कि समय मिले तो मदरसा के बच्चों को अपनी तालिम से जरूर नवाजे। सेवानिवृत प्रिंसिपल को अंगवस्त्र फूल माला एवं उपहार देकर विदा किया। विदाई समारोह में अध्यक्ष जसीम दिवान, सचिव मुख्तार आलम, जुल्लुर्ररहमान, शफीकुल हक, अनवारुल हक, सादिक आलम, तोसीफ जमील, खुर्शीद आलम, फिरोज आलम, नवाब अहमद, शमीम अहमद सहित छात्र छात्राएं एवं अविभावक मौजूद रहे।

  

Related Articles

Post a comment