कटिहार में नशा के कारोबार के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में गांजा के साथ दो गिरफ्तार

कटिहार: सेमापुर ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेमापुर रेलवे ढाला के पास से दो व्यक्तियों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 8 किलो 328 ग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और एक ब्लूटूथ बरामद किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेमापुर ओपी प्रभारी रमाशंकर कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पटना के घोसवरी निवासी गणपति कुमार तथा पूर्णिया के के नगर थाना क्षेत्र निवासी भोला कुमार साव के रूप में हुई है।

बताया गया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने सेमापुर रेलवे ढाला के पास कार्रवाई कर दोनों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से गांजा समेत अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाने की योजना थी, इस संबंध में जांच की जा रही है। मामले में निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।

  

Related Articles

Post a comment