मिशन अन्नपूर्णा रसोई कार्यक्रम में जरूरतमंदों असहाय यात्रियों टेंपो चालक रिक्शा चालक मजदूरों के बीच निशुल्क भोजन वितरण कराया गया





मोतिहारी:--भगवान द्वारा बनाए गए इस जगत में मानव ही एक ऐसा प्राणी है जिसमें समझ बूझ के साथ दूसरे का पीड़ा को समझने हेतु ईश्वर द्वारा संवेदना दी गई है जो कि मनुष्य को अन्य प्राणियों से श्रेष्ठ बनाती है मनुष्य दूसरों के दुख दर्द की अनुभूति करता है और उसे दूर या कम करने का जो प्रयास बन पड़ता है उसे करता है यही पुण्य कर्म है यही कार्य नर सेवा नारायण सेवा के तर्ज पर लगातार देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम सेवा परिषद और सीता देवी ओकारनाथ जालान सेवा संस्थान के सदस्य मिशन अन्नपूर्णा रसोई कार्यक्रम में  जरूरतमंदों असहायों यात्रियों टेंपो चालक रिक्शा चालक मजदूरों के बीच आज इस कड़ाके की ठंड में निशुल्क भोजन वितरण की सेवा देकर श्रेष्ठ पुण्य कार्य कर रहे हैं संस्था के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं उक्त बातें मिशन अन्नपूर्णा रसोई के 49 वे आयोजन बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर नगर निगम के नवनिर्वाचित उप महापौर  लाल बाबू प्रसाद ने गरीबों के बीच निशुल्क भोजन वितरण करते समय कहा! सीतादेवी ओकारनाथ जालान सेवा संस्थान के संस्थापक विनोद जालान ने कहा कि पिछले वर्ष मकर संक्रांति के दिन इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ था! आने वाले 14 जनवरी शनिवार को इसका वर्षगांठ मनाया जाएगा इस अवसर पर भोजन वितरण के साथ सभी भोजन करने वालों के बीच स्वादिष्ट लाई और गर्म कपड़े का वितरण किया जाएगा मौके पर मिशन अन्नपूर्णा रसोई के संचालक सामाजिक कार्यकर्ता राम भजन देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम के अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा सीतादेवी ओकारनाथ जालान संस्था के सदस्य राजेंद्र जालान रविंद्र कुमार गुड्डू कुमार उपस्थित रहे

  

Related Articles

Post a comment