कमलेश राय मामले में एफआईआर दर्ज, राजद नेता प्रभात किरण ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
- by Manjesh Kumar
- 16-Nov-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: सोमवार को राजद नेता प्रभात किरण ने गायघाट प्रखंड के मैठी गांव जाकर मृतक कमलेश राय के परिजनों से मुलाकात कर ढाढ़स बंधाया। वहां उपस्थित ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ता से न्याय दिलाने हेतु आंदोलन की रणनीति पर विचार विमर्श किया। विदित हो कि दिनांक 12 नवंबर को टॉल मालिक अनूप सिंह एवं अन्य कर्मियों द्वारा कमलेश राय की हत्या कर लाश फेंक दिया गया था। मारपीट की घटना का विडियो फुटेज के बावजूद प्रशासन द्वारा टॉल मालिक पर मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी की जा रही थी।
14 नवम्बर को पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव के मैठी आगमन एवं प्रशासनिक पदाधिकारी पर दबाव देने पर आनन फानन में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस अवसर पर युवा नेता कुणाल सिंह, पूर्व मुखिया राम लगन राय, मुखिया राम बली साह , राजद नेता झपसी राय , अमरजीत यादव, विमलेश राय, पूर्व मुखिया चौधरी, राणा रणधीर सिंह, विकास सिंह आदि मौजूद थे।
रुपेश कुमार की रिपोर्ट


Post a comment