डॉ प्रेम कुमार ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर बिहार की सुख-समृद्धि एवं प्रगति की कामना की
- by Manjesh Kumar
- 16-Nov-2026
- Views
पटना: बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर प्रातःकालीन अर्घ्य के दौरान उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर समस्त बिहारवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, अनुशासन, स्वच्छता, संयम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ नई ऊर्जा, आशा और सकारात्मक संकल्प का संदेश देता है। भगवान भास्कर के प्रकाश से प्रेरणा लेकर हमें बिहार को विकास, शिक्षा, कृषि, उद्योग एवं रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेना चाहिए।
डॉ कुमार ने कहा कि छठी मईया एवं भगवान सूर्य की आराधना से बिहार में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वातावरण बने तथा राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करे। यह महापर्व स्वच्छ नदियों, स्वच्छ घाटों एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का भी बोध कराता है। उन्होंने सभी छठव्रतियों के तप, त्याग एवं अटूट श्रद्धा को नमन करते हुए कामना की कि भगवान सूर्य एवं छठी मईया का आशीर्वाद बिहार पर सदैव बना रहे और हमारा राज्य विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बने।


Post a comment