मोक्षधाम, कब्रिस्तान और श्मशान घाटों के निर्माण व जीर्णोद्धार पर जोर, जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर भी दिए गए निर्देश

कटिहार: प्रखंड क्षेत्र में मोक्षधाम, कब्रिस्तान एवं श्मशान घाटों के निर्माण और जीर्णोद्धार कार्यों को गति देने के उद्देश्य से गुरुवार को बरारी प्रखंड सभागार में प्रखंडस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीपीआरओ राज कुमार सिंह ने की। इसमें संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ जन्म-मृत्यु पंजीकरण की व्यवस्था को दुरुस्त करने पर चर्चा की गई। बैठक में बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी मोक्षधाम योजना के तहत ग्राम पंचायतों में आवश्यकता के अनुसार मोक्षधाम, कब्रिस्तान एवं श्मशान घाटों के निर्माण तथा पुराने स्थलों के जीर्णोद्धार पर जोर दिया गया। संबंधित पंचायतों में इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा हुई, ताकि लोगों को अंतिम संस्कार एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इसके अलावा जन्म एवं मृत्यु की घटनाओं का नियमानुसार विभागीय पंजी में पंजीकरण कराने पर भी विशेष बल दिया गया। बैठक में संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों को पंजीकरण प्रक्रिया के प्रति गंभीरता बरतने तथा निर्धारित नियमों के अनुसार कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में पंचायत सचिव बिट्टू दास, नीतीश कुमार, कन्हैया कुमार, नितेश कुमार एवं मिथलेश कुमार, मुखिया नवल किशोर कौशिक, राज कुमार यादव एवं अब्दुल मतीन, सरपंच अर्जुन सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मस्कूर आलम एवं तनवीर आलम, पंचायत समिति सदस्य मिथलेश यादव एवं दीपक सिंह, सरपंच प्रतिनिधि जेपी यादव, सुरेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment