लोगों ने डीआरएम को तीन सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन

पूर्णिया: पूर्णिया जिले के बनमनखी स्टेशन पर लोगों ने ट्रेनों के परिचालन और विस्तार को लेकर समस्तीपुर के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। अनुमंडल अंतर्गत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई बनमनखी पूर्णिया पश्चिम के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल कुमार, शशिशेखर कुमार, रंजित गुप्ता, शिवशंकर तिवारी, अनिल चौधरी, के द्वारा पूर्णिया एवं सीमांचल क्षेत्र के रेल यात्रियों की विभिन्न समस्याओं एवं नई ट्रेनों की परिचालन/विस्तार को लेकर बनमनखी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। जनहित एवं छात्रहित को ध्यान में रखते हुए मांग की गई। राज्यरानी एक्सप्रेस वैशाली एक्सप्रेस को पूर्णिया कोर्ट तक चलाने , ताकि सीमांचल के लोगों को देश की राजधानी नयी दिल्ली तक सीधी और सुलभ कनेक्टिविटी मिल सके।

पूर्णिया कोर्ट से बिहारीगंज रूट पर अतिरिक्त ट्रेन का परिचालन करने पूर्णिया कोर्ट से बनमनखी के रास्ते बिहारीगंज के लिए कम से कम एक जोड़ी अप डाउन अतिरिक्त ट्रेन चलाने की मांग की। वर्तमान में ट्रेनों की संख्या कम होने के कारण ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ रहती है। शाम के 5:00 बजे के आसपास एक मेमू ट्रेन सहरसा से चलाई जाए। वर्तमान में शाम के वक्त कोई ट्रेन नहीं होने के कारण यात्रियों को विशेष कर दैनिक यात्रियों और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।चंपारण हमसफर एक्सप्रेस पुराना रूट कटिहार पूर्णियां बनमनखी के रास्ते चलाने की मांग की। पूर्णियां कोर्ट से पटना तक रात में ट्रेन चलाने की मांग की।

  

Related Articles

Post a comment