डॉ तरुण कुमार बनाये गए उजियारपुर लोकसभा प्रभारी



अश्वनी कुमार ब्यूरो रिपोर्ट


समस्तीपुर : आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी तैयारी के तहत भाजपा बिहार प्रदेश ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के लोकसभा सीट उजियारपुर पर समस्तीपुर के विधान पार्षद डॉ तरुण कुमार को उजियारपुर लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है। बता दें की समस्तीपुर में दो लोकसभा सीट में उजियारपुर से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय अभी वर्तमान सांसद हैं। और आगामी लोकसभा चुनाव के हिसाब से भाजपा के लिए उजियारपुर बहुत ही महत्वपूर्ण सीट है। प्रभारी की घोषणा होते ही समस्तीपुर जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विधान पार्षद तरुण कुमार को बधाई दी। बधाई देने वालो में ज़िला महामंत्री सुनील गुप्ता, प्रभात ठाकुर, उपाध्यक्ष कौशल पाण्डेय, सुनील राय, मीडिया प्रभारी अमित सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री बीरेंद्र यादव, उमेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

  

Related Articles

Post a comment