

बिहार दिव्यांग संघ का दिव्यांग सत्याग्रह अनिश्चितकालीन धारना
- by Raushan Pratyek Media
- 07-Jan-2023
- Views
विश्व ब्रेल दिवस के अवसर पर लुईस ब्रेल की 214वीं जयन्ती मनाई गई साथ ही दिव् यांगजननो द्वारा अपनी-31 सुत्री माँगों को लेकर दिव्यांग सत्याग्रह(अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन) प्रारंभ किया गया जो आज दुसरे दिन भी जारी है।
मोतिहारी- बिहार दिव्यांग संघ के तत्वाधान में विश्व लुईस ब्रेल दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन पूर्वी चम्पारण जिले के सभी पात्र दिव्यांगों को कानून प्रदत अधिकार,जमीन, आवास, शौचालय, अन्त्योदय राशन कार्ड,सहायक उपकरण, मनरेगा जाँब कार्ड एवं रोजगार सहित 31 सुत्री माँगों को लेकर जिला पदाधिकारी के समक्ष सामाहरणालय के नजदीक अम्बेडकर चौक मोतिहारी में दिव्यांग सत्याग्रह(अनिश्चितकालीन धारना प्रदर्शन) दिनांक 4 जनवरी 2023 (बुधवार) सें प्रारंभ किया गया। जो आज चौथे दिन भी जारी है। हमारी मुख्य मांगे कुछ इस तरह है।
पेंशन वृद्धि ,प्रधानमंत्री आवास योजना ,35 kg राशन,भूमिहीन दिव्यांगों को भूमि का आवंटन प्राइवेट तथा सरकारी संस्थाओं में दिव्यांग जनों को 5%की भागीदारी, नगर पालिका एवं जिला परिषद के दुकानों के आवंटन में दिव्यांगजनों की 5% भागीदारी, सदर अस्पताल में बाधारहित आवागमन का व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार खत्म करने संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर पूर्वी चंपारण के दिव्यांगजन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आज के कार्यक्रम में सैंकड़ो दिव्यांगजन (दृष्टिबाधित एवं अन्य दिव्यांगजन), दिव्यांगजन विशेषज्ञ, समाजसेवी, अभिभावकगण, छात्र आदि उपस्थित है।
कार्यक्रम का संचालन कुन्दन कुमार प्रदेश महासचिव बिहार दिव्यांग संघ द्वारा किया गया। इस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में संघ के संयोजक चितरंजन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो,प्रदेश प्रवक्ता ज्योतिष राजकुमार पुरी, प्रदेश सचिव डॉo गौरव विश्व भारती, जिलाध्यक्ष पू०च०, रामएकबाल पाण्डेय,राजा साह,इम्तेयाज आलम,नसीम अहमद, उपेन्द्र कुमार, सूरज कुमार,बिरजू गिरी, रविन्द्र शर्मा, संजीत पासवान, सतीश कुमार, रंजीत कुमार ,बागेश कुमार, चंचल यादव,रंजन कुमार,अजय शर्मा,सोहन भगत, चन्द्रकिशोर यादव, संत जी, रीना देवी,साजन ठाकुर, सीताराम बैठा , प्रिंस कुमार, रंजूदेवी, मुकेश पंडित,प्रदीप पासवान,बासुदेव राम, संतलाल यादव,मोतीलाल साह, जवाहर साह , रामचन्द्र यादव , गुलशन कुमार,नागेश्वर सिंह, दीपनारायण राउत, राधा पासवान, जगलाल पासवान, मुखलाल पासवान, बिलास पासवान,मदन मोहन महतो, जितेन्द्र सिंह,जयलाल महतो, कमलेश ठाकुर,रविंदर कुमार प्रमोद कुमार गोपाल कुमार कृष्णा कुमारआदि सैकड़ों दिव्यांगजनों का महत्वपूर्ण भूमिका है।

Post a comment