मुजफ्फरपुर में जनसमस्याओं को लेकर 10 सूत्री मांगों के साथ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर: शनिवार को लोक चेतना दल के सदस्यों ने मुजफ्फरपुर में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया और कई मागें रखी। धरना कर रहे लोगों ने कहा कि गोबरसही, डुमरी और पोखरपुर बसे गरीब भूमिहीन परिवारों को लगभग 4 वर्ष पहले उजाड़ दिया गया था। इस मामले में लोगों के पुनर्वास के लिए पहले भी कई बार मांग की गई लेकिन अब तक प्रशासन की तरफ से  कोई ध्यान नहीं दिया गया। हमारी मांगें हैं कि उन लोगों को तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराई जाए, सूचना के अधिकार के प्रथम अपीलीय मामलों की सुनवाई सुनिश्चित हो इस हेतु सभी प्रथम अपीलीय प्राधिकार को शक्ति पूर्वक आदेश दिया जाए, जनता दरबार कार्यक्रम के परिवार का ATR की उपलब्धता एक माह के भीतर कराया जाए तथा लापरवाही के लिए समुचित कार्रवाई सुनिश्चित किया, समाहरणालय सेवा संपर्क में लंबे समय से जमे कर्मियों का स्थानांतरण किया जाए, 30 से 45 दिनों के भीतर आरटीआई के तहत आवेदनों का निष्पादन हेतु सभी लोग सूचना पदाधिकारी को आदेशित किया जाए तथा आदेश के उल्लंघन पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए।

प्रदर्शनकारियों ने इसके अलावा और भी कई मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान धरना को संबोधित करते हुए दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार धन ने कहा कि जिला प्रशासन हमारी मांगों पर जब तक समुचित कार्रवाई नहीं करती है तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव शाकिंद्र कुमारी यादव ने कहा कि बिहार सरकार आए दिन मीडिया में कहती है कि गरीबों को भूमि दिया जा रहा है तथा कानून व्यवस्था सुदृढ़ है तथा 24 घंटा में 18 से 20 घंटा काम करने के लिए कहते हैं लेकिन यहां 8 घंटा भी ठीक से कर्मी एवं पदाधिकारी नहीं कर रहे हैं।

प्रदेश संगठन सचिव धनवंती देवी ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण गरीब भूमिहीन परिवारों को भूमि नहीं मिल रहा है। 4 वर्षों से कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते थक चुके हैं। जनता में काफी आक्रोश है। जिला महासचिव आनंद कुमार जाने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा हमारी 10 सूत्री मांगों पर कार्रवाई न होने की स्थिति में प्रखंड से लेकर जिला तक कार्यालय में जन आक्रोश मार्च किया जाएगा और जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक जारी रहेगा। धरना एवं प्रदर्शन में मुख्य रूप से संजीव कुमार झा, शाकिंद्र कुमार यादव, धनवंती देवी, मिथलेश देवी, आनंद कुमार झा, मनीष कुमार, किरण देवी, राजकुमारी देवी, जरीना खातून, शकीला खातून, शीला देवी, सुनीता देवी, रीता देवी, संगीता देवी, सरिता देवी, चंदा देवी, भारत राय, लक्ष्मण राय, शत्रुघ्न राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे 

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment