लापरवाही की आग: दिल्ली के होटल में आग लगने से 17 विदेशी नागरिक समेत 21 की गई जान

नई दिल्ली: बड़ी खबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से है जहां एक होटल में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से होटल में रुके 21 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में से 17 विदेशी नागरिक थे। वहीं दूसरी तरफ आगलगी की यह घटना लापरवाही का नतीजा करार दिया जा रहा है क्योंकि होटल निर्माण नियमों के विरुद्ध किया गया था जिसमें किसी अधिकारियों ने भी कार्रवाई नहीं की। एक जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में होटल में आग लगी जिसमें 21 लोगों की जिंदा जल कर मौत हो गई जबकि 40 लोगों का रेस्क्यू किया गया जिसमें कई की हालत गंभीर है।

बताया जा रहा है कि मरने वालों में 17 लोग बांग्लादेश और अफ्रीकी नागरिक थे। घटना के बाद पूरे देश में सनसनी फैल गई वहीं अब लोगों की जान जाने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की भी नींद खुली और कार्रवाई शुरू की गई। इसके साथ ही होटल के मालिक पर गैर इरादातन हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि 6 मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित रेस्टोरेंट में आग लगी जो देखते ही देखते फैल गई और पूरे होटल को अपनी चपेट में ले ली।

एक जानकारी के अनुसार दिल्ली की यह घटना पूरी तरह से प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है। होटल को सिर्फ 6 कमरों की अनुमति मिली थी जबकि इसमें 25 कमरे थे। इसके साथ ही होटल में फायर सेफ्टी को लेकर एनओसी नहीं ली गई थी और न ही आपातकाल में निकलने के लिए अन्य कोई दरवाजे थे। आगलगी के दौरान आग की चपेट में आने से जख्मी लोगों को एम्स और एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  

Related Articles

Post a comment