मुंगेर के पूर्व विधायक अनन्त कुमार सत्यार्थी के निधन पर गहरा शोक।

मुंगेर/बिहार

विश्वमोहन कुमार विधान।

जिला जनता दल यूनाइटेड के पूर्व विधायक अनन्त कुमार सत्यार्थी के निधन अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव संतोष सहनी एवं जदयू के मुख्य जिला प्रवक्का मनोरंजन मजूमदार ने संयुक्त बयान जारी कर मुंगेर के पूर्व विधायक अनंत कुमार सत्यार्थी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।साथ ही उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार एवं जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद आदरणीय ललन बाबू ने भी स्वर्गीय अनंत सत्यार्थी के पुत्र सानू कुमार सत्यार्थी से मोबाइल पर बात कर गहरी संवेदना व्यक्त कर शोक व्यक्त किया है।और उन्होंने कहा है कि ऐसे संकट की घड़ी में पूरा जदयू परिवार स्वर्गीय सत्यार्थी जी के शोक-संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन बाबू ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय अनंत कुमार सत्यार्थी दो बार विधायक रहे विद्वान और मृदुभाषी के साथ ही सच्चा समाज सेवी थे।जो जदयू के वफादार सिपाही बन कर जीवनपर्यंत गरीबों की सेवा में लगे रहे इनके निधन से जदयू को भारी क्षति तो हुई ही मुंगेर में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी एक ओजस्वी नेता को खो दिया।जिसकी पूर्ति निकट भविष्य में संभव नहीं है। जदयू नेता संतोष सहनी एवं मनोरंजन मजूमदार ने कहा कि ईश्वर इनके आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक-संतप्त परिवार को संकट की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करे।

  

Related Articles

Post a comment