बासगीत के जमीन का पर्चा नहीं दिया तो दबंग ने की जान मारने की कोशिश, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
- by Manjesh Kumar
- 23-May-2026
- Views
पूर्णिया: जमीन विवाद के निपटारे के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सेवा समाधान के तहत कार्रवाई हो रही है लेकिन इसके बावजूद जिले में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के अमौर थाने के खरैया पंचायत के वार्ड नंबर 15 निवासी रामलाल चौहान की जमीन पर कब्जा करने के नियत से पड़ोस में रहने वाले योगेंद्र प्रदीप चंदन बेचू चौहान सहित अन्य लोगों ने मिलकर धारदार हथियार से सर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में पीड़ित ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया मगर वहां कोई सुनवाई नहीं हुई।
पीड़ित रामलाल चौहान ने कहा कि 20 मई की शाम 7:00 बजे के करीब योगेंद्र चौहान जमीन का रसीद मांगने घर पहुंचा जब मैने इसका विरोध किया और कहा कि यह मुझे बासगीत पर्चा के तहत मिला है इसी से परिवार का गुजारा होता है। इस। बात पर योगेंद्र चौहान अन्य लोगों के साथ मिलकर पहले मेरे बांस के बने टाट को हटाकर मुझे वहां से भगाने की कोशिश करने लगा। जब मैंने विरोध किया तो दबिया सहित अन्य धारदार हथियार से सर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच बचाव करने आई मेरी पत्नी और दिव्यांग बेटे के साथ भी मारपीट की गई। उन्होने कहा की अब मुझे जान मारने की धमकी दी जा रही है। पूरा परिवार इस घटना के बाद डरा सहमा है। पीड़ित ने एसपी को आवेदन देकर निष्पक्ष न्याय की मांग की है।


Post a comment