अपनी मांगों को लेकर चौकीदार दफ़ादार उतरे राजधानी की सड़क पर, किया जोरदार प्रदर्शन

पटना: राजधानी पटना में गुरुवार को राज्य के चौकीदार दफादारों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन करने की चेतावनी देते दिखे। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों का कहना है कि वर्ष 2023 के बाद से उनकी बहाली प्रक्रिया रोक दी गई है। उनका दावा है कि पहले 8 हजार लोगों की बहाली की गई थी, लेकिन अभी भी करीब 10 हजार पदों पर नियुक्ति नहीं हो सकी है।

प्रदर्शनकारियों ने वेतनमान बढ़ाने की भी मांग उठाई। उनका आरोप है कि सरकार लगातार आश्वासन देती रही है कि नई सरकार बनने के बाद बहाली की जाएगी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उनका कहना है कि सरकार सिर्फ आश्वासन देकर उन्हें बरगलाने का काम कर रही है। चौकीदार - दफादार संघ ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

  

Related Articles

Post a comment