बक्सर : गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षात्मक बैठक में अधिकारियों को किया गया निर्देशित।



रिपोर्ट - सुमंत सिंह, बक्सर।


बक्सर - आनेवाले 26जनवरी को देश 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। जिसे लेकर सभी तैयारियां जोरो पर है ताकि इस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके। जिसके मद्देनजर आज दिनांक 20 जनवरी 2023 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में समाहरणालय अवस्थित सभाकक्ष में आगामी गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। जिसमे जिला पदाधिकारी महोदय ने  गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में संबंधित विभागों को जरूरी दिशा निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को गणतंत्र दिवस के अवसर पर किला मैदान के साफ-सफाई एवं कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में शांति समिति के सदस्य भी सम्मिलित थे जिन्होंने अपना बहुमूल्य सुझाव जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखा।

इस समीक्षात्मक बैठक में सिविल सर्जन बक्सर, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, वरीय उप समाहर्ता बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment