सम्राट चौधरी के मनोनयन से भाजपा मजबूत होगी : पूर्व मंत्री अजीत कुमार



Reporter/Rupesh Kumar 


मुजफ्फरपुर : बिहार विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा बिहार भाजपा का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने श्री चौधरी को बधाई देते हुए श्री नड्डा के प्रति आभार व्यक्त किया है।  इस मनोनयन पर कुमार ने कहा है की सम्राट चौधरी के मनोनयन से भारतीय जनता पार्टी न केबल मजबूती मिलेगी, वल्कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव में भाजपा बिहार में अपना पंचम लहराएगी.


सम्राट चौधरी को बधाई देने वालों में कुमार के अलावा जिला परिषद सदस्य विपिन साही, आभा ठाकुर, जितेश कुमार उर्फ राजा बाबू, कामेश्वर शुक्ला, मुखिया इंद्रमोहन झा, पूर्व मुखिया मोतिउर रहमान, प्रमोद ठाकुर , शशि रंजन प्रसाद सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह, विनय ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य सोनू कुमार सिंह, मोहम्मद शमीम, पैक्स अध्यक्ष रंजीत चौधरी, राजेश सिंह, अशोक ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि सुनील शर्मा, मुरारी झा, साकेत रमन पांडे, मंकु पाठक, अशोक पासवान, उपेंद्र शाह , विजय राम ,पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह , सुमन कुमार सिंह, सुरेंद्रसिंह , नागेंद्र पंडित, पूर्व सरपंच मनोज कुमार सिंह, अंकेश कुमार ओझा ,नागेंद्र गिरी, अरुण राय , अरविंद कुमार सिंह, प्रभाकर कुशवाहा, विनोद कुमार साहनी आदि प्रमुख हैं।

  

Related Articles

Post a comment