बिहार STF ने जिला पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी में CSP संचालक से 5 लाख रुपया लूटने वाले 6 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार।।


पटना:-बिहार STF के विशेष टीम एवं गोपालगंज जिला पुलिस

के संयुक्त अभियान में गोपालगंज एवं सिवान जिला में सी.एस.पी. संचालक से हुए 5,00,000/-(पॉच

लाख) रूपये की लूट की घटना में शामिल कुख्यात वांछित अपराधी 1. सनोज यादव पे० राजेन्द्र

चौधरी सा० हरखौली थाना मीरगंज जिला गोपालगंज 2. प्रदीप कुमार यादव पे० बिरेन्द्र यादव साo

छितौली थाना श्रीरामपुर जिला देवरिया (उ.प्र.) 3. मोहित यादव पे० सुनील यादव सा० विशनपुर थाना

भरपा जिला देवरिया (उ.प्र.) 4. सुभम चौरसिया पे० संजय चौरसिया सा० बतरौली थाना बनक्टा जिला

देवरिया (उ.प्र.) 5. मनीष श्रीवास्तव पे० स्व० पारसनाथ चौरसिया सा० हरखौली थाना मीरगंज जिला

गोपालगंज एवं 6. सन्नी कुमार पे० रमेश प्रसाद सा० हरखौली थाना मीरगंज जिला गोपालगंज को

गोपालगंज जिला के मीरगंज थाना क्षेत्र से छापामारी कर अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया

गया। इस संदर्भ में मीरगंज (गोपालगंज) थाना कांड संख्या - 364 / 23 दिनांक- 09.07.2023

धारा - 399 / 402 भा0द0वि0 तथा 25 ( 1 - बी ए / 26 / 35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया ।

बरामदगी-

-

1. देशी पिस्टल - 02

2. देशी पिस्तौल - 01

3. जिन्दा गोली - 06

4. घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल - 04

5. मोबाईल फोन-05

उल्लेखनीय कि उक्त अपराधकर्मियों के द्वारा विरूद्ध गोपालगंज जिला के विभिन्न थानों

में लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट के कई कांड दर्ज है।।

  

Related Articles

Post a comment