बिहार सरकार वापस लेगी सारे एफआईआर, गिरफ्तार उपद्रवियों को करेगी रिहा

पटना: पूरे देश में नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान देश भर में उपद्रवियों ने भी कम उपद्रव नहीं किया। जगह जगह पुलिस पर हमले किए तथा सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया। देश भर में पुलिस ने इस तरह के उपद्रवियों की पहचान कर मामला दर्ज उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी तथा विपक्ष ने सारे एफआईआर वापस लिए जाने की मांग उठने लगी। 

अब इस मामले में बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बिहार सरकार के गृह विभाग ने प्रेस रिलीज जारी कर NEET/UG परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर हुए छात्र आंदोलन पर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कहा है कि छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई कई कानूनी कार्रवाइयों को वापस लिया जाएगा। सरकार ने साफ किया है कि 26 जुलाई की शाम 6 बजे तक बिहार में हुए इस आंदोलन में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई नई दंडात्मक, प्रतिशोधात्मक या दूसरी कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

गृह विभाग ने कहा है कि 26 जुलाई की शाम 6 बजे से पहले प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज सभी FIR, शिकायत और कारण बताओ नोटिस को वापस लेने की कानूनी प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी। सरकार ने यह भी घोषणा की है कि 26 जुलाई की शाम 6 बजे से पहले दर्ज मामलों में गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए सभी लोगों को जल्द रिहा किया जाएगा।

  

Related Articles

Post a comment