बेगुसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली घटना की योजना बनाते एक अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार।।

नगर थानान्तर्गत NH-31 डी.सी. सिट पेट्रॉल पम्प के पास बड़ी अपराधिक घटना की योजना को पुलिस टीम के द्वारा किया गया विफल । 01 अपराधी गिरफ्तार अपराध की बड़ी घटना टली। 01 देशी कट्टा एवं 02 जिन्दा कारतूस जब्त 



▶ *घटना का विवरण:-* दिनांक 24.12.23 को समय करीब 04:10 बजे दिन में दिवा गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि नगर थानान्तर्गत NH-31 डी.सी. सिट पेट्रॉल पम्प के पास एक लड़का हथियार के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। प्राप्त गुप्त सूचना को पुलिस कप्तान बेगूसराय को दिया गया तथा निर्देशानुसार पु०अ०नि० कौशलेन्द्र प्रसाद नगर थाना एवं सशस्त्र बल नगर थाना की गश्ती गाड़ी जैसे ही NH-31 डी.सी. सिट पेट्रॉल पम्प के पास पहुंची तो पुलिस टीम को देखते ही अपराधकर्मी भागने लगे तभी गश्ती पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधकर्मी पियूष कुमार उम्र 18 वर्ष पे०-स्व० मनोज सिंह सा०-महेशबाड़ा, थाना-नावकोठी, जिला-बेगूसराय को पकड़ा गया। पकडाये हुये अभियुक्त की तलाशी लेने पर 01 देशी कट्टा एवं 02 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।


> *दर्ज काण्डः-* नगर थाना काण्ड सं0-792/23 दिनांक-24.12.23, धारा-25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट


> *बरामदगी / जप्ती :-* 


(01.) देशी कट्टा     -   01


(02). जिन्दा कारतूस -   02


> *गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम/पता एवं आपराधिक इतिहास :-* 


(01.) पियूष कुमार उम्र 18 वर्ष पे० स्व० मनोज सिंह सा०-महेशबाडा, 

थाना-नावकोठी, जिला-बेगूसराय ।


                     ***


 *बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर* *06243-230200* 


 *बेगूसराय पुलिस Cyber थाना नम्बर* *7643992462* 


 *बेगूसराय पुलिस सोशल मीडिया Monitoring cell नं०* 

 *6287996684*

  

Related Articles

Post a comment