बाहुबली विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को कोर्ट से मिली बड़ी राहत अब 5 जून तक नहीं होंगे गिरफ

गोपालगंज: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को गोपालगंज में अश्लील डांस और हथियार प्रदर्शन के मामले में कोर्ट ने एक बार फिर बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी पर 5 जून तक के लिए रोक लगा दी है साथ ही मामले में अगली सुनवाई की तारीख भी 5 जून ही तय की है। मामले में कोर्ट में सुनवाई के दौरान उनके वकीलों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पुलिस ने अब तक हथियारों के फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट पेश नहीं की है।

इसके साथ ही वकीलों ने कहा कि इस मामले में जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह निराधार हैं क्योंकि अनंत सिंह जो डांस देख रहे हैं उसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है बल्कि सोशल मीडिया पर गलत तरीके से अश्लील गीत के साथ वीडियो शेयर किया जा रहा है। वहीं हथियार प्रदर्शन के दौरान विधायक अनंत सिंह या गायक गुंजन सिंह मौके पर मौजूद नहीं थे। वहीं दूसरी तरफ अभियोजन पक्ष ने हाथियार के फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट जमा करने के लिए कुछ समय की मांग की। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया साथ ही 5 जून तक के लिए दोनों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।

  

Related Articles

Post a comment