

बेगूसराय में कांग्रेस पार्टी की माई बहन योजना को लेकर कार्यक्रम आयोजित
- by Raushan Pratyek Media
- 06-Jun-2025
- Views
प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ
बेगुसराय में कांग्रेस पार्टी की माई बहिन सम्मन योजना के शुभारंभ के बाद इस योजना ने गति पकड़ ली है। योजना को लेकर महिलाओं सहित आम लोगों में चर्चा की जा रही गई है। बेगूसराय में इस योजना का शुभारंभ पूर्व विधायक अमिता भूषण ने सदर प्रखण्ड के हैबतपुर पंचायत से किया था जहां सैकड़ों महिलाओं को अमिता भूषण ने खुद से पंजीकृत कराया जहां अमिता भूषण के नेतृत्व में शुक्रवार को योजना का विस्तार जिले के अन्य पंचायतों में भी किया गया जहां कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता महिलाओं को इस योजना का महत्व समझाते हुए उन्हें पंजीकृत करते हुए देखे गए मूल रूप से यह योजना कांग्रेस शासित राज्यों में चलाए जा रही है योजना का लाभ सरकार जरूरत मंद महिलाओं को प्रतिमाह सीधे बैंक खातों में आर्थिक सहायता भेजती है बिहार में कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह देने का भरोसा दे रही है। और महिलाएं इस योजना के प्रति काफी उत्साहित नजर आती है। इसके तहत लाखो, कैथ , रजौरा आदि पंचायतों में अमिता भूषण के दिशानिर्देश में पंजीयन अभियान चलाया गया पिछले दो दिनों में ही लगभग 700 महिलाओं को पंजीकृत किया जा चुका है इस सन्दर्भ में पूर्व विधायक अमिता भूषण ने बताया कि माय, बहिन मान योजना महज एक योजना नहीं है बल्कि पार्टी द्वारा बिहार की महिलाओ को दिया जाने बाला एक सम्मान और उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया एक प्रयास है। कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाएं सफलतापूर्वक इस योजना से लाभान्वित हो रही है। हम बिहार की महिलाओं के चेहरे पर भी वही मुस्कान देखने को संकल्प हैं। शुक्रवार को अभियान में प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, लाखो पंचायत अध्यक्ष नरेश महतो , कैथ पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पोद्दार, कमल किशोर पोद्दार,विजय शर्मा,युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अभय कुमार,नीरज तांती, सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता सक्रिय दिखे।

Post a comment