100 दिनों की उपलब्धियों का लेखा-जोखा, बरारी में लोगों ने देखा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

कटिहार: बिहार सरकार के कार्यकाल के 100 दिनों की उपलब्धियों के अवसर पर शुक्रवार को बरारी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम का सजीव प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) देखा गया। कार्यक्रम में राज्य सरकार की ओर से विभिन्न विभागों में किए गए कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा सुशासन एवं विकास से जुड़े प्रमुख बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। लाइव प्रसारण के दौरान सरकार की प्राथमिकताओं, आधारभूत संरचना के विकास, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास और जनसेवा से संबंधित उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने कार्यक्रम का अवलोकन करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आम नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार धीरज, अंचल अधिकारी मनीष कुमार, राजस्व अधिकारी आनंद कुमार, एमएलसी प्रतिनिधि राजीव कुमार भारती सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के अधिकारी-कर्मी तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।  कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और विकास योजनाओं के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

  

Related Articles

Post a comment