बेगुसराय सिमरिया के धरती भजन सम्राट अनूप जलोटा के भजन से हुआ गुलजार।।

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर

बेगूसराय बरौनी प्रखंड क्षेत्र के साहित्य की धरती सिमरिया में आयोजित नौ दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ के छठे दिन देश के प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा शुक्रवार की रात सिमरिया पहुंचे। सर्वप्रथम यज्ञ संचालन समिति के अध्यक्ष शम्भू प्रसाद सिंह ने उनको चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस दौरान श्री जलोटा ने कहा दिनकर की धरती पर आना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है।भजन सम्राट अनूप जलोटा के भजनों पर श्रद्धालु मगन हुए। पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरा रहा। भजन सम्राट की एक झलक पाने को लोग आतुर दिखे। अनूप जलोटा ने मंच से ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन.. भजन गाया। श्रद्धालुओं, भक्तों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया। मालूम हो कि बेगूसराय की धरती पर श्री जलोटा का आगमन दूसरी बार हुआ है। सर्वप्रथम लगभग 30 वर्ष पूर्व बरौनी थर्मल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के मौके श्री जलोटा का आगमन हुआ था। वहीं प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आपके भजनों में कृष्ण की स्थान ज्यादा दी गयी इसके पीछे क्या कारण है, उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण के बारे ज्यादा गाते हैं इसीलिए क्योंकि श्री कृष्ण मुझे स्वतंत्रता देते हैं कि मुझे  चोर कहिए। श्री राम तो मर्यादा पुरुषोत्तम राम हैं, उनके साथ आप नृत्य नहीं कर सकते हैं। यहाँ श्री कृष्ण के साथ आप नृत्य कर सकते हैं। आप उनको माखन चोर कह के भी बुला सकते हैं। वहीं उन्होंने बेगुसराय के लाल भजन गायक रंजीत भारती को अपने शिष्य बताते हुए कहा कि आप ही के यहां के रंजीत जी हैं जो बहुत ही अच्छे गाते हैं। उनका भजन सुनकर ऐसा लगता है कि मेरे द्वारा ही गाया जा रहा है। मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष शंभु प्रसाद सिंह, रामचंद्र सिंह, पूर्व मुखिया कृष्ण कुमार शर्मा, शिवकुमार सिंह नेता, कृष्णनंदन कुमार, अमरपुर के मुखिया सच्चिदानंद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि गोपाल कुमार, सरपंच प्रतिनिधि विपिन कुमार सिंह, मनीष कुमार, सुबोध प्रसाद सिंह, जयकांत राय, अनिल कुमार शर्मा, सिमरिया दो के पैक्स अध्यक्ष रामानुज राय समेत यज्ञ संचालन समिति के सदस्य, जिले से आये हुए कई गणमान्य लोग समेत हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment