राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती पर उन्हें नमन किया

पटना: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर पटना में आयोजित राजकीय समारोह में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा अन्य गणमान्य लोगों ने भी भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन किया गया तथा गीत प्रस्तुत किए गए।

  

Related Articles

Post a comment