30 वर्षीय लाली मल्लिक की पीटकर हत्या का मामला थाने पहुंचा . पुलिस को बुलाकर शव को थाना लाया गया . पुलिस शव का पंचनामा बनाने में जुटी

बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट






कटिहार जिला के बरारी नपं अन्तर्गत पुराना रेलवे ढाला निवासी लाली मल्लिक के ससुराल पक्ष एवं पत्नी निशा देवी ने बरारी पुलिस को सूचना दी कि उसके पति लाली मल्लिक का उपचार के दौरान मौत हुई तो उसके शव को विरोधी द्वारा हटाने की सा जीस कर रही है तभी बरारी थाना की पुलिस ने शव को परिजनों संग थाना लाया . मृतका की पत्नी निशा देवी व ससुराल पक्ष ने मृतका के बड़े भाई अखिलेश मल्लिक सहित लोगों ने दस दिन पूर्व घर के झगड़े में मारपीट कर घायल कर दिया था जिसकी जानकारी पुलिस को दी और उपचार करा रहे थे कि शनिवार को लाली मल्लिक का उपचार के दौरान मौत होने से परिजनों के बीच कोहराम मच गया . थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी की जा रही है . वहीं दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी देर रात्री होती रही . समाचार प्रेषण तक थाना में आवेदन अप्राप्त था .

  

Related Articles

Post a comment