सीवान में बड़ा हादसा, अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट से घर ढहा, कम से कम 4 की मौत
- by Manjesh Kumar
- 23-Oct-2026
- Views
सीवान: बड़ी खबर बिहार के सीवान से आ रही है जहां एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है. बताया जा रहा है कि धमाके में सात लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य जख्मी हैं. सभी जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. हालांकि जिले के एसपी ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. घटना सीवान के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव की है जहां एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ. स्थानीय लोग आशंका जाहिर कर रहे हैं कि विस्फोट में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य जख्मी हो गए. सभी जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की छानबीन में जुट गए. बताया जा रहा है कि घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी वहीं आसपास के कई घरों में भी नुकसान हुआ है. घटना के बाद स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए हैं. घटना को लेकर एसपी ने बताया कि फिलहाल हमलोगों के समक्ष 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है लेकिन स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधियों ने बताया है कि घर में 7 व्यक्ति मौजूद थे। इस बात की पुष्टि मेडिकल टीम करेगी तभी हम कुछ कह पाएंगे। एसपी ने कहा कि मौके पर फायर, इलेक्ट्रिसिटी और मेडिकल के साथ ही एफएसएल की टीम पहुंच चुकी है, इलाके को सील कर दिया गया है और राहत बचाव के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है


Post a comment