पोलियो मुक्त विश्व के संकल्प के साथ रोटरी की जागरूकता रैली, 250 रोटेरियन ने लिया हिस्सा
- by Manjesh Kumar
- 24-Oct-2026
- Views
गयाजी: विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर शनिवार की सुबह रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3250 के अंतर्गत गयाजी के विभिन्न रोटरी क्लबों द्वारा संयुक्त रूप से पोलियो उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भव्य ‘पोलियो जागरूकता रैली’ का आयोजन किया गया। ‘टू ड्रॉप्स फॉर लाइफ’ और ‘एंड पोलियो नाउ’ के संदेश के साथ आयोजित इस रैली में लगभग 250 रोटेरियन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह 6 बजे आजाद पार्क से प्रारंभ हुई रैली गांधी मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से आमजन को पोलियो उन्मूलन, बच्चों के नियमित टीकाकरण तथा स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन संदीप नारंग एवं डिस्ट्रिक्ट पोलियो चेयर रोटेरियन कुसुम उपस्थित रही। इस अवसर पर जोन 11 एवं 12 के असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन अर्चना गोयनका एवं रोटेरियन विजय भदौरिया तथा एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटेरियन दीपक चड्ढा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने रोटेरियनों का उत्साहवर्धन करते हुए पोलियो मुक्त विश्व के निर्माण में सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ गया युवा की अध्यक्ष रोटेरियन स्मिता पोद्दार एवं सचिव रोटेरियन डॉ. सुरभि कुमारी के नेतृत्व में क्लब के लगभग 35 सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। क्लब के सदस्यों ने पोलियो उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
रैली में रोटरी क्लब ऑफ गया युवा, गया सिटी, उरुवेला, बोधगया, गया, बोधगया रीजेंसी एवं मगध गया के सदस्यों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। ‘दो बूंद जिंदगी की’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ रोटेरियनों ने यह संदेश दिया कि छोटे-छोटे सामूहिक प्रयास भी समाज में बड़ा और स्थायी परिवर्तन ला सकते हैं। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ बच्चों, सशक्त समुदायों और पोलियो मुक्त भविष्य के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।


Post a comment