पटना पहुंचे पीएम मोदी, नीतीश ने गर्मजोशी से किया स्वागत, वैशाली के लिए हुए रवाना

पटना: बिहार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंच चुके हैं। सेना के विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री का स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने किया। इसके बाद प्रधानमंत्री पटना एयरपोर्ट से सीधे वैशाली के राजापाकर स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

अपने बिहार दौरे के दौरान प्रधानमंत्री सबसे पहले नीतीश सेतु का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही करीब 40 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री के स्वागत में एनडीए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर 20 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

  

Related Articles

Post a comment