बेगूसराय आयुर्वेदिक कॉलेज में स्वर्ण प्राशन की खुराक 175 बच्चों को पिलाई गई




नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर




बेगूसराय राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय में स्वर्ण प्राशन अभियान के तहत मंगलवार को 175 बच्चों को स्वर्ण प्राशन की खुराक पिलाई गई। इस अभियान का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डॉक्टर श्री निवास त्रिपाठी ने कहा कि स्वर्ण प्राशन अभियान आयुर्वेद महाविद्यालय का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इस अभियान के लिए महाविद्यालय पूर्व से तैयारी करता है। स्वर्ण प्राशन की दवा पिए बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत ही स्वस्थ एवं सफल होते हैं। प्राचार्य डॉक्टर त्रिपाठी ने कहा की स्वर्ण प्राशन की दवा महाविद्यालय के रस शास्त्र विभाग द्वारा अनुभवी रस शास्त्रियों के दिशा निर्देशन में तैयार किया जाता है। कल  रस शास्त्र विभाग के सह प्राध्यापक डॉ प्रमोद कुमार के नेतृत्व में स्वर्ण प्राशन की दवा तैयार की गई। स्वर्ण प्राशन अभियान के प्रभारी डॉक्टर दिलीप कुमार वर्मा, प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर श्याम किशोर प्रसाद,बाल रोग के चिकित्सक डॉक्टर रामसागर दास डॉक्टर किश्वरर सुल्ताना, , समेत मोहम्मद जहीर आलम, डॉली सिंन्हा, अभय कुमार, दुर्गा कुमारी संगीता कुमारी, संगीता भारती, विभा कुमारी, प्रियंका कुमारी ,पूनम कुमारी आदि ने इस अभियान के संचालन में मदद की।

  

Related Articles

Post a comment