पूर्णिया में अपराधियों का लगातार इलाज कर रहे हैं एसएसपी डॉ शौर्य सुमन, नशा के विरुद्ध भी लगातार जारी है कार्रवाई

पूर्णिया: पर्व और त्योहारों के समय में पूर्णिया के एसएसपी डॉ शौर्य सुमन लगातार एक्शन में हैं। एक तरफ नशा के सौदागरों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है तो दूसरी तरफ अपराधियों पर भी पुलिस का डंडा चल रहा है। डॉ शौर्य सुमन ने दुर्गा पूजा को लेकर भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है और लगातार कार्रवाई जारी है। एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने अब तक करोड़ों रुपए मूल्य के शराब और अन्य मादक पदार्थ जब्त किया है तो दूसरी तरफ अपराधियों की भी लगातार गिरफ्तारी की जा रही है। पुलिस ने अब तक नशा के कई करोबारियों को भी गिरफ्तार किया है।

करोड़ों का नशा का सामान जब्त

एक जानकारी के अनुसार पूर्णिया में पुलिस ने अब तक करोड़ों रुपए मूल्य के शराब, स्मैक, ब्राउन शुगर और गांजा समेत कई अन्य मादक पदार्थ जब्त किया है। इसके साथ ही कई हथियारबंद अपराधी भी सलाखों के पीछे पहुंचाये गए हैं। पुलिस ने हाल के दिनों में करीब 11 किलो ब्राउन शुगर जब्त किया है जिसका अनुमानित बाजार मूल्य करीब 30 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। वहीं अब तक करीब 4000 लीटर शराब और करीब 250 किलो गांजा भी जब्त किया है, जिसकी कीमत लाखों रुपए में आंकी जा रही है।

अपराधियों के टूट रहे कमर

इसके साथ ही एसएसपी के निर्देश पर सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। पुलिस ने अब तक कई अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दूसरी तरफ दुर्गा पूजा और अन्य त्यौहार को देखते हुए भी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। एसएसपी के निर्देश पर चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। वहीं खुद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खुद ही पूजा पंडालों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान वह पुलिसकर्मियों को किसी भी तरह से लापरवाही न बरतने का निर्देश दे रहे हैं तो लोगों से अपील कर रहे हैं कि शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाएं। एसएसपी शौर्य सुमन खुद ही हर तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और लगातार मैदान में नजर आ रहे हैं।

  

Related Articles

Post a comment