कटिहार में पुलिस ने हथियार के साथ बाइक सवार एक युवक को दबोचा, एक अन्य हुआ फरार
- by Manjesh Kumar
- 15-Oct-2026
- Views
कटिहार: कटिहार पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की पुष्टि नहीं की है। मामला कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र के तिनघरिया रेलवे समपार के समीप की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बाइक से दो युवक हथियार लेकर जा रहे थे और इसी दौरान पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर दी। इस दौरान एक युवक भागने में सफल रहा जबकि पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष राकेश कुमार भी मजनूद थे। फिलहाल पुलिस हथियार के साथ युवक को लेकर थाना चली गई है। स्थानीय लोगों ने युवक की पहचान बताने में असमर्थता जाहिर की। वहीं खबर लिखे जाने तक मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई और न ही पुलिस की तरफ से कोई जानकारी दी गई है।


Post a comment