शेखपुरा में चेक बाउंस के 148 मामलों के निष्पादन को लेकर विशेष लोक अदालत आयोजित, दो बेंचों का गठन
- by Raushan Pratyek Media
- 21-Nov-2026
- Views
शेखपुरा में चेक बाउंस के 148 मामलों के निष्पादन को लेकर विशेष लोक अदालत आयोजित, दो बेंचों का गठन
स्लग: RASHTRIYLOKADALAT
जिला: शेखपुरा
रिपोर्टर: धीरज सिन्हा
शेखपुरा। चेक बाउंस से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन और पक्षकारों को न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से राहत दिलाने के उद्देश्य से शनिवार, 21 नवंबर 2026 को शेखपुरा न्यायमंडल में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के गायन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शेखपुरा के सभागार में आयोजित इस विशेष लोक अदालत का उद्घाटन सुबह 10:15 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज किशोर एवं रवीन्द्र कुमार, न्यायिक पदाधिकारी सतीश कुमार झा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विभा रानी सहित कई न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला विधिक संघ के सचिव विनोद कुमार सिंह के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं विभिन्न मामलों से जुड़े पक्षकार भी मौजूद रहे।
विशेष लोक अदालत के सफल संचालन और चेक बाउंस से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए कुल दो बेंचों का गठन किया गया है। इस दौरान चेक बाउंस से संबंधित कुल 148 मामलों को चिह्नित किया गया है। इन मामलों का निपटारा आपसी सहमति, सुलह और समझौते के आधार पर कराने का प्रयास किया जा रहा है।
लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी सहमति से शीघ्र समाधान करना और लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत दिलाना है। चेक बाउंस से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए आयोजित इस विशेष लोक अदालत से संबंधित पक्षकारों को काफी उम्मीदें हैं।
इस आयोजन से लंबे समय से लंबित मामलों के निपटारे का मार्ग प्रशस्त होने के साथ-साथ न्यायालयों में मुकदमों का बोझ कम करने में भी मदद मिलने की संभावना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की इस पहल को आम लोगों को सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Post a comment