रील बनाने के दौरान कुख्यात की पत्नी के साथ बनाए अवैध संबंध, पति ने युवक की मां को मार दिया, गिरफ्तार

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी के सहियारा थाना क्षेत्र के हनुमाननगर गांव में बीते दिनों एक महिला की हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को। गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी 1 राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बेटे के अवैध संबंध की वजह से मां की हत्या की गई। आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी जेल जा चुका है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान सिकंदर महतो के रूप में की गई है।

सदर डीएसपी 1 राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किसी मामले में जेल में बंद था। इसी बीच अपनी मां के साथ रील बनाने वाले युवक की जान पहचान मेरी पत्नी से हुई और दोनों साथ में रील बनाने लगे। इसी दौरान दोनों नजदीक आए और उनका अवैध संबंध हो गया। आरोपी ने बताया कि जब वह   जेल से बाहर आया तो उसे पत्नी और सतेंद्र के संबंधों की जानकारी मिली। उसने इसका विरोध किया, जिसके बाद सतेंद्र ने कथित रूप से सिकंदर की पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

घटना से सिकंदर महतो काफी आक्रोशित हो गया और बदला लेने की योजना बनाने लगा। पुलिस जांच में सामने आया कि इसी रंजिश में सिकंदर महतो ने अपने सहयोगियों के साथ सतेंद्र की मां मनतोरनी देवी के घर पहुंचा और सोई अवस्था में उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

  

Related Articles

Post a comment