शेखपुरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक को एक किलोमीटर तक घसीटा, वार्ड पार्षद, शिक्षिका पत्नी व मासूम घायल

शेखपुरा: जिले के एनएच-333ए पर नेमदारगंज मोड़ के समीप रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में बिहारशरीफ नगर निगम के वार्ड पार्षद चंदन कुमार, उनकी पत्नी सुरुचि कुमारी, जो शेखपुरा के हसनगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं, तथा उनका तीन वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार तीनों बिहारशरीफ से शेखपुरा लौट रहे थे, तभी नेमदारगंज मोड़ के पास यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही हथियामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल, शेखपुरा पहुंचाया। हादसे में शिक्षिका सुरुचि कुमारी का पैर बुरी तरह कुचल गया है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस फरार ट्रक चालक और वाहन की पहचान में जुटी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

  

Related Articles

Post a comment