बाढ़ की परेशानी के बावजूद मस्ती, शेखपुरा में वायरल वीडियो में घर में घुसे पानी में...
- by Manjesh Kumar
- 08-Sep-2026
- Views
शेखपुरा: इन दिनों पूरा बिहार बाढ़ की आपदा से जूझ रहा है। बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त है लेकिन इस बीच कई जिलों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही है जो लोगों को बरबस ही मुस्कुराने के लिए मजबूर कर देता है। ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई है शेखपुरा से, जहां बाढ़ की परेशानी के बावजूद लोग मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई महिलाएं गहरे पानी में छलांग लगाकर नहाती और एक-दूसरे के साथ आनंद उठाती नजर आ रही हैं।
बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच महिलाओं का बेफिक्र अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग इसे ग्रामीण जीवन का अनोखा और खुशनुमा दृश्य बता रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने बाढ़ के गहरे पानी में इस तरह नहाने को खतरनाक भी बताया है। वायरल यह वीडियो शेखपुरा जिले के घाटकुसुम्भा का बताया जा रहा है।


Post a comment