सांसद ने की श्रावणी मेला तथा बाढ़ से बचाव की तैयारी की समीक्षा, दिए कई निर्देश...
- by Manjesh Kumar
- 18-Jul-2026
- Views
भागलपुर: भागलपुर के समीक्षा भवन सभागार में शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद अजय मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे, सिटी एसपी अतुलेश झा, नगर विधायक रोहित पांडे समेत जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में आगामी श्रावणी मेला, संभावित बाढ़ की तैयारियों और विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद अजय मंडल ने कहा कि श्रावणी मेला और बाढ़ को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
वहीं नगर विधायक रोहित पांडे ने कहा कि सावन के दौरान भागलपुर के विभिन्न गंगा घाटों से बड़ी संख्या में कांवरिये गंगाजल लेकर बासुकीनाथ सहित अन्य शिव मंदिरों के लिए रवाना होते हैं। इसे देखते हुए नगर आयुक्त के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से भोलानाथ पुल के नीचे से गुजरने वाले कांवरियों के आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।


Post a comment