

समस्तीपुर : बिथान थाना पर दीपावली व छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
- by Raushan Pratyek Media
- 29-Oct-2024
- Views
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर (बिथान) : थाना परिसर में दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व को लेकर थानाध्यक्ष राजू कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांति समिति की बैठक में थाना क्षेत्र के बुद्धिजीवी एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में कई स्थानों में प्रतिमा स्थापित कर काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है। सभी जगह सुरक्षा का पुख्ता इतंजाम होगा, जहां मेला का आयोजन किया जाएगा। मेला को ध्यान में रखते हुए उन स्थानों में प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम की जाएगी। वहीं शांतिपूर्ण दीपावली एवं छठ पूजा संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील करते हुए आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मानएं जाने एवं साथ ही विधि व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन की पूर्ण मदद करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह से दूर रहें अगर कहीं कोई अप्रिय बात हो तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई के अलावे ज्यादा पानी वाले छठ घाटों में बांस से बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था होगी।अफवाह फैलाने वालों को प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगी। लोक आस्था का महान पर्व छठ को लेकर उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों नदी किनारे घाटो,तालाबों में छठ पर्व मनाया जायेगा। थाना क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की जायेगी।मौके पर मुखिया राजेश कुमार यादव,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रेवती रमण उर्फ डब्ल्यू यादव,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सुनील यादव,पूर्व मुखिया हरदेव मुखिया,मुखिया प्रतिनिधि स्वतंत्र कुमार,पूर्व मुखिया कैलाश राय,सरपंच संघ प्रखंड अध्यक्ष श्रवण यादव,अवध यादव,समाज सेवी प्रवीण यादव,राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी यादव,समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि एवं गण मान्य लोग उपस्थित थे।

Post a comment